Jhunjhunu News महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी
झुंझुनूं : नवलगढ़ के बलवंतपुरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कमला सांसी के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। महिला को नवलगढ़ के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
