शौर्य चक्र विजेता विकास जाखड़ की तबियत और सरकारी को सद्बुद्धि को लेकर गांव में सद्बुद्धि यज्ञ Jhunjhunu News

सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट शौर्य चक्र विजेता विकास जाखड़ की तबियत और सरकारी को सद्बुद्धि को लेकर गांव में सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।

Jhunjhunu पुलिस ने विकास जाखड़ को जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती करवाया। ग्रामीणों उनके स्वस्थ होने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। अब विकास जाखड़ के बेटे और मां ने मोर्चा सम्भाल लिया है। बेटा खुशवंत और मां संतोष देवी अनशन पर बैठे गए हैं। उनके साथ अन्य लोग भी धरने पर बैठे हैं।

इससे पहले शनिवार सुबह पुलिस अनशनकारियों को उठाकर ले गई थी। धरना स्थल से सभी को खदेड़ दिया था। लेकिन थोड़ी देर बाद विकास जाखड़ का पुत्र खुशवंत धरने पर बैठ गया, उसके साथ अन्य लोग भी धरने पर बैठे गए। अब विकास जाखड़ मां भी अनशन पर बैठ गई है। बीडीके अस्पताल के डॉक्टरों ने अनशन पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

ग्रामीणों अनशन स्थल पर ही सद्बुद्धि यज्ञ किया। सभी ने यज्ञ में आहुति दी। विकास जाखड़ के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई।