झुंझुनूं (उदयपुरवाटी) : सेंटर ​मीटिंग करने की बात कहकर निकला ग्रुप लोन आफिसर कलेक्शन के 98 हजार रुपए लेकर हुआ गायब

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में एक ग्रुप लोन आफिसर कलेक्शन के 98 हजार रुपए से ज्यादा की राशि लेकर गायब हो गया। उसके खिलाफ उदयपुरवाटी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार चोमू निवासी हाल आरबीएल फिन्सर्सव लिमिटेड में ब्रांच मैनेजर उमराव सिंह यादव ने रिपोर्ट में बताया कि ब्रांच में पुजारी की ढाणी निवासी अनिल कुमार ग्रुप लोन आफिसर के पद पर कार्यरत है। वह 17 जून को आफिस से सुबह साढ़े सात ​बजे अपनी मोटरसाइकिल से सेंटर ​मीटिंग करने के लिए चिराना गया था। शाम करीब छह बजे स्टाफकर्मी दिनेश कुमार सैनी से अनिल की बात हुई थी। उस दौरान उसने चिराना से रवाना होने की बात कही थी। उसके पास कलेक्शन के 98 हजार 470 रुपए भी थे। इसके बाद वह आफिस नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
घर पहुंचा ना आफिस
ग्रुप लोन आफिसर अनिल कुमार कलेक्शन के रुपए लेकर चिराना से ना तो आफिस पहुंचा और ना ही अपने घर। उसकी रिश्तेदारी में भी तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़ 

Leave a Comment