आज अरड़ावता पंचायत के पुर्व सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि स्वर्गीय सुनिल कुमार बराला के जन्मदिन पर उनकी टिम के विभिन्न कार्यक्रम किये गये। जिसमें टीम ने सरला पाठशाला चिड़ावा में पहुंच कर बच्चों को मिठाई वितरण की, एक पंखा भेंट किया, पौधरोपण किया एवं 1100 रुपयो की सहयोग राशि दी। सरला की पाठशाला टीम ने सुनील बराला को अश्रुपूर्ण नेत्रों से विनम्र श्रद्धांजलि दी। पाठशाला संचालिका अनीता पुनिया ने कहा कि “सुनील बराला हम सबके संकट की घड़ी का सहारा रहे, जीवन के इस छोटे से सफर में बड़ी बड़ी कहानियां देकर चले गये, हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं श्री चरणों में जगह प्रदान करे.” टीम में विकास पायल,अनुराग ओला, हितेश पचार, विजेंद्र पचार, संदीप बराला सारी, मनदीप पचार, संजय, लखन, संदीप पचार मौजूद रहे। पाठशाला संचालिका अनीता पुनिया ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “एक दोस्त के लिए इतना सब कुछ करने वाले विरले ही मिलते हैं इस दुनिया में”.
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़