चिड़ावा शहर की अरड़ावतिया कॉलोनी निवासी युवक विकास पुत्र जितेंद्र मिश्रा ने फांसी खा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक बुधवार सुबह पंखे पर लटका मिला। ये देख घर वालों के होश उड़ गए एवं घर वालों ने तुरन्त पुलिस को फोन किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर मोर्चरी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें युवक विकास ने लिखा है कि वो खुद की मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। पेपर पर उसने आई लव यू मम्मी-पापा भी लिखा है।
युवक कुछ समय से बेरोजगार था
ऐसे हो सकता है मानसिक अवसाद के चलते उसने ये कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।