| अलीपुर गांव में क्षतिग्रस्त वह गाड़ी, जिसमें हिस्ट्रीशीटर बलकेश व उसके साथी आए थे |
झुंझुनूं जिले में बगड़ क्षेत्र के गांव अलीपुर में शुक्रवार रात चूरू जिले के एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। उसके शव को बगड़ के अस्पताल में रखा गया है। घटना में उसके साथ आए दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के नन्दा का बास निवासी बलकेश झाझड़िया शुक्रवार देर रात को एक गाड़ी से बगड़ के अलीपुर निवासी बलवीर जाट के घर आया था। इसके साथ छह लोग और भी थे। बलवीर का लड़का नीतेश लगातार बलकेश का पीछा कर रहा था। नीतेश व उसके साथ आए उसके अन्य साथियों ने बलकेश पर अचानक लाठियों, सरियों व पाइपों से हमला बोल दिया। इससे बलकेश की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद बलकेश के साथ आए उसके अन्य साथी वहां से भाग गए। बलकेश जिस गाड़ी में आया था आरोपियों ने उसमें भी तोड़फोड़ कर दी।
ये था विवाद का कारण
पुलिस उपाधीक्षक भंवर लाल ने बताया कि जानकारी में सामने आया है कि गांव डाबड़ी धीरसिंह निवासी दो सगे भाईयों ओमप्रकाश व संतोष स्वामी के बीच पिछले कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। बलकेश संतोष के पक्ष में और नीतेश ओमप्रकाश के पक्ष में था। नीतेश और बलकेश के बीच दोनों भाईयों के झगड़े में एक-दूसरे का पक्ष लेने के कारण आपस में दुश्मनी हो गई थी। दूसरों के झगड़े में पांव फंसाने से हुई दुश्मनी का हश्र ये हुआ कि इनमें से एक को अपनी जान गंवानी पड़ी।
असल में नीतकेश के पिता बलवीर और हिस्ट्रीशीटर बलकेश चाहते थे कि उन दोनों भाइयों के झगड़े को वे आपस में बैठकर समझें और सुलझाएं, ताकि यह लंबा नहीं चले। बताया जा रहा है कि इसी कारण बलकेश बलवीर से मिलने उसके गांव आया था, ताकि बलवीर अपने बेटे नीतेश व बलकेश के साथ बैठकर मामले का कोई रास्ता निकाल लें। लेकिन, नीतेश खुद को रोक नहीं पाया और उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बलकेश की हत्या कर दी।
8-10 दिन पहले ही छूटा था जेल से
जानकारी के अनुसार बलकेश हिष्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह आठ दस दिन पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया था। घटना के बाद नीतेश फरार हो गया है। पुलिस नीतेश व उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़