500 Fake Note सावधान! बाजार में 500 रु. का नकली नोट, इस तरह करें पहचान

Fake Currency अगर आपके पर्स में ₹500 का नोट है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने हाल ही में एक हाई अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि बाजार में नकली 500 के नोट बड़ी संख्या में फैलाए जा रहे हैं। यह नकली नोट दिखने में असली नोट की तरह ही हैं, जिससे आम जनता को धोखा मिलने की आशंका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

बाजार में आ गया असली जैसा 500 का नकली नोट, सरकार ने जारी कर दिया हाई अलर्ट..!`

500 रुपये के नकली नोट में यह गलती ‘RESERVE BANK OF INDIA’ के वाक्‍य में है, जहां ‘RESERVE’ में ‘E’ की जगह गलती से ‘A’ लिखा गया है।

कैसे करें 500 रुपये के नकली नोट की पहचान ?

अगर आप नकली नोटों से बचना चाहते हैं, तो लेन-देन करते वक्त नीचे दिए गए बिंदुओं पर जरूर ध्यान दें:

1. RBI की स्पेलिंग चेक करें असली नोट में “Reserve Bank of India” लिखा होता है, नकली में इसमें गड़बड़ी हो सकती है।

2. स्याही और कलर का अवलोकन करें नकली नोट में रंग हल्का या ज्यादा गाढ़ा हो सकता है।

3. Security Thread को चेक करें -असली नोट में सिल्वर लाइन होती है जो अलग-अलग एंगल से देखने पर रंग बदलती है।

4. महात्मा गांधी की छवि असली नोट में गांधीजी की फोटो हाई क्वालिटी प्रिंट में होती है, जबकि नकली में यह धुंधली या असमान हो सकती है।

5. छुपे हुए नंबर और वॉटरमार्क – असली नोट को लाइट की ओर देखने पर छुपे हुए नंबर और गांधी जी की छवि दिखती है।