Jhunjhunu Sarpanch Result 2026: झुंझुनूं में सरपंच चुनाव के नतीजे, बबाई में सबसे ज्यादा 83.86% मतदान, जानिए कौन-कौन बना गांव का मुखिया
झुंझुनूं। राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे एवं अंतिम चरण में झुंझुनूं जिले की चार पंचायत समितियों की 115 ग्राम पंचायतों में सोमवार को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिले में कुल 82.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में नई सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
झुंझुनू न्यूज़ के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना शुरू कर दी गई। देर रात तक कई ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम सामने आने लगे। चुनाव परिणामों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक उत्सुकता बनी रही। कहीं प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की तो कहीं कांटे की टक्कर देखने को मिली।
बबाई पंचायत समिति में सबसे ज्यादा मतदान
चौथे चरण के मतदान में बबाई पंचायत समिति के मतदाताओं ने सबसे अधिक उत्साह दिखाया। यहां 83.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं अलसीसर पंचायत समिति में 81.77 प्रतिशत, खेतड़ी में 81.65 प्रतिशत और मंडावा पंचायत समिति में 81.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंचायत समितिवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:
– बबाई पंचायत समिति – 83.86 प्रतिशत
– अलसीसर पंचायत समिति – 81.77 प्रतिशत
– खेतड़ी पंचायत समिति – 81.65 प्रतिशत
– मंडावा पंचायत समिति – 81.34 प्रतिशत
झुंझुनूं की 115 ग्राम पंचायतों में चुने गए नए सरपंच
चौथे चरण में जिले की चार पंचायत समितियों की कुल 115 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव हुआ। इनमें खेतड़ी पंचायत समिति की 30, बबाई की 26, मंडावा की 27 और अलसीसर की 32 ग्राम पंचायतें शामिल थीं।
पंचायत समिति के अनुसार ग्राम पंचायतों की संख्या इस प्रकार है:
पंचायत समिति| ग्राम पंचायतें
खेतड़ी| 30
बबाई| 26
मंडावा| 27
अलसीसर| 32
कुल| 115
मतदान के बाद मतगणना शुरू होते ही गांवों में प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें तेज हो गईं। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने जश्न मनाया और नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाइयां दीं।
झुंझुनूं में इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
झुंझुनूं। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे एवं अंतिम चरण के मतदान के बाद ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं। जिले की मंडावा, बबाई, अलसीसर और खेतड़ी पंचायत समितियों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विजयी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
चुनाव परिणामों में कई पंचायतों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आए। यहां देखिए चारों पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतवार विजेताओं की सूची।
1. मंडावा पंचायत समिति: इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
मंडावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद पर विजयी प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है।
ग्राम पंचायत विजयी प्रत्याशी
तोलियासर मंजू कंवर
बीरमी सुमन
पिलानी खुर्द सुनील तंवर
मोजावास ममता कुमारी
भीखनसर लक्ष्मी
बहादुरवास प्रमोद साहू
वाहिदपुरा रणधीर सिंह
भीमसर पिंकी टीबड़ा
तेतरा शारदा
दुराना किशोर सिंह
शेखसर अंजू कुमारी
सीरियासर कलां खालिद
भारू राजेन्द्र कुमार
हनुमानपुरा कमलेश
चुड़ीचतरपुरा जितेन्द्र
मेहरादासी भगवती
दिलोई गीता
टांई सुरेश
पाटोदा राजपाल
कुहाडु ओमप्रकाश
2. बबाई पंचायत समिति: 14 पंचायतों में ये बने सरपंच
बबाई पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में विजयी प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं।
ग्राम पंचायत विजयी प्रत्याशी
गुणीनीचा झिमला देवी
भिटेरा जोगेंद्र खटाणा
विजयनगर सुमन सैनी
कांकरिया बनारसी देवी
नंगली सलेदीसिंह राजेंद्र चौधरी
गाडराटा संतोष
रामनगर सुमेरसिंह
श्रीकृष्णनगर मोहिनी
संजयनगर ममता मीणा
दलेलपुरा वंदना चौधरी
काली पहाड़ी नाथूराम सैनी
माधोगढ़ कीर्तिदेवी
चिंचड़ोली अमिता सिंगल
अशोक नगर नौरंगलाल सैनी
3. अलसीसर पंचायत समिति: 32 ग्राम पंचायतों के विजेताओं की सूची
अलसीसर पंचायत समिति में सरपंच पद के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुए चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं।
ग्राम पंचायत विजयी प्रत्याशी
हरिपुरा सुप्यार देवी
कोदेसर सोनम कड़वासरा
ढीलसर अमरचंद
पीयूसर अनिता देवी
हमीरी कलां विनोद
चंदवा देवेंद्रसिंह
जाबासर फरियाद फौजी
हंसासरी मोहरसिंह
बाडेट मनरूपचंद
झटावा खुर्द विनय आलड़िया
कालियासर अनिता
बासड़ी सरिता
कोलिंडा सुरजीतसिंह
अलसीसर कुलदीप पूनिया
कांट नवाज शरीफ
बाजला अंकिताकुमारी
लूणा सुनीता मेघवाल
भूदाकाबास तिलोकाराम
सोनासर सुलोचना देवी
रामपुरा जन्नत बानो
लुटू नीतू कंवर
चुड़ैला सरोज देवी
नांद सपना बुडानिया
हंसासर अजय बाबल
धनूरी आबिदा बानो
डाबड़ी धीरसिंह, सुशीला कंवर
गांगियासर सरोजकंवर
गोखरी बाबूलाल
कंकड़ेऊ कला विकासकुमार
टमकोर महावीरसिंह
निराधनूं मनोहरीदेवी
लूणा अब्दुल मजीद
4. खेतड़ी पंचायत समिति: इन प्रत्याशियों ने हासिल की जीत
खेतड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सामने आए चुनाव परिणामों के अनुसार विजयी प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है।
ग्राम पंचायत विजयी प्रत्याशी
बांकोटी चंद्रभानसिंह
तोलियासर मंजू कंवर
राजोता मुन्नी देवी
लोयल सतवीर मीणा
ढाणी बाढ़ान इंद्राजसिंह
डाडा फतेहपुरा कविता
डालोता बाबूलाल मेघवाल
टीबा मूर्ति देवी
बाडलवास संदीप
बांसियाल कल्पना देवी
नानूवाली बावड़ी नीलम सैनी
मानोता जाटान निर्मला देवी
इन परिणामों की जानकारी चुनाव परिणामों की शुरुआती रिपोर्टों के आधार पर सामने आई है।
तीसरे और दूसरे चरण के मुकाबले चौथे चरण में ज्यादा मतदान
झुंझुनूं जिले में पंचायती राज चुनाव के अलग-अलग चरणों में मतदान प्रतिशत में भी अंतर देखने को मिला।
इससे पहले 30 अक्टूबर को दूसरे चरण में छह पंचायत समितियों की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 79.65 प्रतिशत मतदान हुआ था।
वहीं तीसरे चरण में 3 नवंबर को चार पंचायत समितियों की 107 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 63.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
अब चौथे चरण में 82.12 प्रतिशत मतदान के साथ मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
17 नवंबर को होगा उपसरपंच का चुनाव
सरपंच चुनाव के बाद अब ग्राम पंचायतों में उपसरपंच निर्वाचन की प्रक्रिया होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।
इसके बाद ग्राम पंचायतों में निर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों के माध्यम से नई ग्राम पंचायत सरकार का गठन होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अब आगामी पांच वर्षों के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर नई उम्मीदें जुड़ गई हैं।
