Train की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ News in Hindi
सूरजगढ़ रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई पहचान, कासनी का रहने वाला था मृतक
झुंझुनूं। जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सूरजगढ़ और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे।
पुलिस एवं समिति के सदस्यों ने युवक के शव को मौके से उठाकर पुलिस प्रशासन की निगरानी में सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने आमजन से पहचान कराने की अपील भी की थी।
बाद में परिजनों द्वारा मृतक की शिनाख्त कृष्ण पुत्र सुरेश, उम्र 25 वर्ष, जाति मेघवाल, निवासी कासनी के रूप में की गई। शिनाख्त होने के बाद परिजन सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल और पुलिस थाना सूरजगढ़ पहुंचे तथा आवश्यक जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच सूरजगढ़ थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
