Jhunjhunu News झुंझुनूं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, 2-3 दिन पुराना होने की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस

Jhunjhunu News भैंसलानी जोहड़ी में मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

चंवरा गांव की भैसलानी जोहड़ी में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। शव की पहचान गढ़ला निवासी शेरसिंह (56) पुत्र झुझार सिंह जाट के रूप में रूप में हुई है।

वह चार दिन पहले घर से निकला था। भैसलानी जोहड़ी में सरकारी स्कूल के पीछे हिरवाना गांव जाने वाले कच्चे रास्ते से करीब 15 फीट दूरी पर घास में शव पड़ा हुआ था। कच्चे रास्ते किनारे दुर्गंध आने पर राहगीरों की सूचना पर इसका पता चला।

एएसआई फतेह सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Jhunjhunu News

Jhunjhunu Update