एसबीआई बैंक डकैती की योजना बनाते अपराधी गिरफ्तार : झुंझुनू पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चिड़ावा: रीको एरिया चिड़ावा में डकैती की योजना बनाते 03 शातिर अपराधी पंकज उर्फ बाबा, अजय उर्फ बाबा, ऋषि जाट को गिरफतार किया गया व 02 नाबालिगो को निरुद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही : पुलिस को सूचना मिली कि चिड़ावा में रिको ऐरिया में दीपक ट्रेडर्स के सामने चार दिवारी के अन्दर बन्द पड़े सुने मकानो के पीछे चार-पांच लड़के बैठे हुये है जो चिडावा में बैंक लुटने की योजना बना रहे है जिनके पास हथियार भी है।
ईत्तला की तस्दीक व कार्यवाही हेतु श्री विनोद सामरिया पु० नि. थानाधिकारी चिड़ावा मय थाना जाप्ता के रवाना होकर दीपक ट्रेडर्स के सामने चार दिवारी के अन्दर बने हुये सुने मकानो के पास जाकर देखा व सुना तो पाच लड़के मकानो के पीछे बैठे हुये दिखाई दिये जो गुपचुप में धीरे-धीरे बात करके चिड़ावा मे स्टेशन रोड़ वाले एसबीआई बैंक में डकैती करने की योजना बना रहे थे तथा कह रहे है कि अगर कोई बैंक डकैती डालने के समय आ जाता है तो उसके आखों मे मिर्ची डालकर लठ व पाईपो से हमला कर उसको मारना है हर हाल में बैंक के ताले तोड़कर डकैती करनी है।
पुलिस पार्टी को देखकर पांचो लड़के खड़े होकर भागने लगे तो घेरा देकर पांचो लड़को को पकड़ा जाकर यहां बैठने का कारण पूछा तो पांचो ने बताया कि हम यहां पर आज चिड़ावा मे स्टेशन रोड़ वाले एसबीआई बैंक में डकैती करने की योजना बना रहे थे अचानक आप यहां आ गये तो हम यहा से उठकर भागने की कोशिश की। पकड़े गये पांचो लड़को की तलाशी में एक लकड़ी का डंडा जिसके एक सिरे पर लोहे का आधा गोल दातेदार चक्र लगा, एक लोहे का पाईप जिसके एक सीरे पर लोहे का गोल धारधार व दरातिदार चक्र लगा हुआ, 02 लोहे की वजनदार पाईप, एक प्लास्टीक की काले रंग की डमी पिस्टल जिसके सभी चाल वाले पुर्जे असल पिस्टल की तरह काम कर रहे व एक लाल मिर्ची पाउडर की खुली थैली मिली।
इस प्रकार आरोपीगण पंकज उर्फ बाबा, अजय उर्फ बाबा, ऋषि जाट व 02 विधि से सघर्षरत बालको द्वारा एक साथ ईक्कठे होकर रीको ऐरिया चिडावा में चार दिवारी के अन्दर सुने पड़े मकानो की आड में बैठकर लोहे के पाईपो, लकड़ी का डण्डा, मिचीं पाउडर व डमी पिस्टल लिये हुये बैंक डकैती की योजना बनाना जुर्म धारा 399, 402 भादस का अपराध पाये जाने पर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया व विधि से संघर्षरत बाल को को निरूद्ध किया गया।
