देश सेवा लिए झुंझुनूं का एक और लाल सत्येंद्र सांखला शहीद Jhunjhunu News

देश सेवा लिए शेखावाटी का एक और लाल शहीद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के डांगर गांव का था लाड़ला, नेवी जवान सत्येंद्र सांखला हुआ शहीद, INS ब्रह्मपुत्र हादसे में नेवी जवान सत्येंद्र सांखला हुआ है शहीद

21 जुलाई को हुए हादसे में हुई सितेंद्र सिंह सांखला की शहादत। गोताखोरों ने करीब ढाई दिन बाद खोज निकाली पार्थिव देह।  कल पार्थिव देह पहुंचेगी डांगर गांव, पूरे राजकीय सम्मान से होगी जवान की अंत्येष्टि।

रविवार को मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड में मरम्मत के दौरान आग लग गई थी, तब से झुंझुनूं का जूनियर नाविक सितेंद्र सिंह सांखला लापता थे।

23 साल के सांखला झुंझुनूं की सूरजगढ़ तहसील के डांगर गांव के रहने वाले थे। गुरुवार को उनके पैतृक गांव डांगर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।