CEO Rajasthan 2002 Voter List Download: मोबाइल से ऐसे देखें राजस्थान 2002 की वोटर लिस्ट

CEO Rajasthan 2002 Voter List Download घर बैठे मोबाइल से ऐसे देखें राजस्थान 2002 की वोटर लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

अगर आप राजस्थान (Rajasthan) के नागरिक हैं और CEO Rajasthan 2002 Voter List में अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम खोजना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

सरकार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 2002 की मतदाता सूचियों को अपडेट किया है। अब आप अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ही Rajasthan 2002 Voter List PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

CEO Rajasthan 2002 Voter List क्या है?

राजस्थान चुनाव आयोग (CEO Rajasthan) द्वारा 2002 की मतदाता सूची को पुनरीक्षित किया गया है ताकि मतदाताओं के नाम, पता और अन्य जानकारी को अपडेट किया जा सके। यह सूची राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए election.rajasthan.gov.in  वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इस लिस्ट के माध्यम से आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका नाम 2002 की मतदाता सूची में मौजूद है या नहीं। साथ ही, आप यह भी जान सकते हैं कि आपके बूथ, भाग संख्या और निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी क्या है।

आवश्यक दस्तावेज

1. केंद्र सरकार / राज्य सरकार /PSU के नियमित कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र या पेंशन कार्ड

2. भारत में 01/07/1987 से पूर्व सरकार/बैंक/LIC/डाकघर/PSU या स्थानीय प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र/ दस्तावेज / पहचान पत्र

3. जन्म प्रमाण पत्र

4. पासपोर्ट

5. मूल निवास प्रमाण पत्र

6. 10 वीं बोर्ड की अंक तालिका मय प्रमाण पत्र

7. वन अधिकार प्रमाण पत्र

8. अन्य पिछड़ा वर्ग / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति या अन्य जाति प्रमाण पत्र

9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां लागू हो)

10. राज्य / स्थानीय अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर

11. सरकार द्वारा जारी कोई भूमि/ गृह आवंटन प्रमाण पत्र

राजस्थान की 2002 की वोटर लिस्ट मोबाइल से देखने और डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

• अपने मोबाइल या लैपटॉप से www.election.rajasthan.gov.in वेबसाइट खोलें।

• होमपेज पर “Citizen Centre” सेक्शन में जाएं और “मतदाता सूची – 2002 (Voter List 2002)” विकल्प पर क्लिक करें।

• आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और भाग संख्या चुननी होगी।

• नीचे CAPTCHA कोड भरें और “View PDF” या “Search” बटन पर क्लिक करें।

• आपकी राजस्थान 2002 वोटर लिस्ट PDF स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि आप वोटर जानकारी अपडेट या वेरिफाई करना चाहते हैं, तो कुछ दस्तावेज़ जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, निवास प्रमाण पत्र आदि साथ रखें।

2002 की मतदाता सूची डाउनलोड करने हेतु लिकं


(आवश्यक दस्तावेज वोटर लिस्ट के पेज की प्रति हेतु)


👇👇👇👇

https://voters.eci.gov.in/searchInSIR/S2UA4DPDF-JK4QWODSE

👆👆👆👆👆

SIR कार्यक्रम के तहत विशेष अपडेट

राज्य में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू की गई है। बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि मतदाताओं की सभी चार श्रेणियों – नए मतदाता, स्थानांतरित मतदाता, मृत मतदाता और सुधार वाले मतदाता – को सही तरीके से अपडेट किया जा सके।

BLO से संपर्क कैसे करें?

अगर आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं मिल रहा है या जानकारी गलत है, तो आप अपने Booth Level Officer (BLO) से संपर्क कर सकते हैं।

• अपने विधानसभा क्षेत्र के BLO ऑफिस में जाकर सुधार के लिए आवेदन करें।
• साथ में अपने पहचान पत्र और निवास प्रमाण की कॉपी जमा करें।


अभी वोटर लिस्टों का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में 4 नवंबर 2025 से आपके क्षेत्र में BLO घर-घर आकर फ़ॉर्म वितरित करेंगे।



🔹 महत्वपूर्ण जानकारी:

1️⃣ जिनका नाम 2002 की वोटर लिस्ट में है — उन्हें किसी भी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं है।
2️⃣ जिनका जन्म 1987 के बाद हुआ है — उन्हें अपने पिता या माता का कोई प्रमाण पत्र देना होगा।
3️⃣ जिनका जन्म नवंबर 2002 के बाद हुआ है — उन्हें अपना जन्म प्रमाण पत्र (DOB Certificate) देना अनिवार्य होगा।

📄 ध्यान रखें:

* अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
* जिनका जन्म 1987 के बाद हुआ है, वे अपने माता या पिता का प्रमाण पत्र साथ रखें।
* यदि 2002 की वोटर लिस्ट में माता या पिता में से किसी एक का नाम है, तो वही भी प्रमाण के रूप में मान्य होगा।
* जिनका जन्म 2002 के बाद हुआ है, वे जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी साथ रखें

📞 सभी जागरूक लोगों से अनुरोध है कि स्थानीय वार्ड/बुथ स्तर पर अपना रिकार्ड और परिवार की विवाहिता महिलाओं के मायके में रिकार्ड का आज ही दूरभाष या अन्य संसाधनों द्वारा संपर्क करें

👩‍👧 उद्देश्य:


अपना और उन विवाहित महिला मतदाताओं के माता/पिता/दादा/दादी में से किसी एक का SIR 2002 वोटर लिस्ट पेज (जिस पर उनका नाम दर्ज है) अवश्य मंगवाएँ



सहायता:


➡️ संबंधित क्षेत्र का BLO (Booth Level Officer) इस कार्य में आपकी मदद करेगा
➡️ यदि डिटेल उपलब्ध न हो, तो आप स्वयं भी किसी e-Mitra केंद्र या अपने मोबाइल से प्राप्त कर सकते हैं

ऑनलाइन स्रोत:
🔹 ceorajasthan.gov.in
🔹 voters.eci.gov.in

आज से ही यह जानकारी अधिक से अधिक अपने लोगों तक पहुँचाएँ लोकतंत्र में हर मतदाता की भागीदारी अति आवश्यक है