फर्जी ‘मजिस्ट्रेट’ बनकर होटल में दबिश, वसूली का आरोप; आपत्तिजनक वीडियो वायरल

फर्जी ‘मजिस्ट्रेट’ बनकर होटल में दबिश, वसूली का आरोप; आपत्तिजनक वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को बीजेपी नेता बताने वाले व्यक्ति ने फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर होटल में दबिश दी और कथित रूप से अवैध वसूली की कोशिश की। घटना 6 अप्रैल की बताई जा रही है।

थाना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिमपुरी स्थित होटल में आरोपी महिपाल चौधरी बिना नंबर की स्कॉर्पियो से पहुंचा। उसके साथ दो महिलाएं, एक गनर और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। होटल में प्रवेश करते ही उसने खुद को मजिस्ट्रेट अधिकारी बताते हुए रजिस्टर चेक करना शुरू कर दिया।

होटल संचालक अनिल कुमार के अनुसार, आरोपी ने स्टाफ से अभद्रता की, आईडी कार्ड मांगे और कमरों की तलाशी लेने लगा। जब कार्रवाई का कारण पूछा गया तो आरोपी ने करीब डेढ़ लाख रुपये की मांग कर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

कौन है आरोपी?


बताया जा रहा है कि महिपाल चौधरी मूल रूप से हाथरस जिले के सादाबाद का निवासी है और वर्तमान में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रह रहा है। वह खुद को बीजेपी से जुड़ा और कैलाश मंडल का मीडिया प्रभारी बताता है, साथ ही पत्रकार होने का दावा भी करता है। हालांकि, बीजेपी महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने साफ किया है कि उसका पार्टी में कोई आधिकारिक पद नहीं है।

वीडियो से बढ़ी हलचल


मामले के बीच आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह होटल के कमरे में दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।