झुंझुनूं में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 3 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Jhunjhunu News झुंझुनूं में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 3 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं। शहर के कुम्हारों का मोहल्ला स्थित पिपली चौक में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 36 वर्षीय दिनेश कुमावत पुत्र मुरारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार दिनेश कुमावत ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना का पता चलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

Sharma Enterprises, Jhunjhunu

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस की गाड़ी से ही शव को लेकर बीडीके अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि मृतक की एक 3 साल की बेटी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।