रेसला का उड़ान कार्यक्रम कल Jhunjhunu News

रेसला का उड़ान कार्यक्रम कल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

व्याख्याताओ के संगठन रेसला का सम्मान समारोह ओर स्नेह मिलन कल मनाया जाएगा
रेसला के राधा कृष्ण शर्मा ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष डॉ ताराचंद ओला के नेतृत्व में उदयपुरवाटी ब्लॉक में समस्त व्याख्याताओ को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये आमंत्रित किया

21 नवंबर 2021 रविवार को रेसला परिवार झुंझुनू का उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।।
जिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्याख्याता साथियों का सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न पांच श्रेणी के व्याख्याता साथियों यथा- प्रशासनिक सेवा में चयनित व्याख्याताओ, सेवानिवृत्त होने वाले व्याख्याताओ,
नवचयनित व्याख्याताओ, प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति होने वाले व्याख्याताओ तथा जिला एवं उपखंड प्रशासन द्वारा बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित होने वाले व्याख्याता साथियों का रेसला परिवार झुंझुनू सम्मान करेगा।
इसके साथ ही ब्लाक कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी एवं समस्त व्याख्याता साथियों का स्नेह मिलन कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेसला के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय मोहन जी सिहाग सहायक निदेशक शिक्षा निदेशालय बीकानेर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता रेसला के प्रदेश अध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर और विशिष्ट अतिथि
पितरामसिंह काला मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनू , अमर सिंह पचार जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, मनोज ढाका जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ,विनोद जानू एडीपीसी समसा झुन्झुनू, दिनेश यादव डाइट प्रधानाचार्य ,सुमेर खटाना पूर्व प्रदेश महामंत्री रेसला , जयेश पाटीदार पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रेसला, टिकेंद्र वशिष्ठ पूर्व प्रदेश सभाध्यक्ष मोटाराम भादू उपनिदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर , रामचंद्र डूडी सहायक निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर रहेंगे।
प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी ने जिले के सभी व्याख्याता भाइयों से बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया। कार्यक्रम का आयोजन जीवेम परिवार झुंझुनू के सौजन्य से किया जाएगा।