झुंझुनूं : शराबी युवक ने घर में लगाई आग, घर के सामान के साथ बाइक और फ्रिज जला, पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

आग में जला घर का सामान

झुंझुनूं शहर के कोतवाली थाना इलाके के बाकरा मोड़ स्थित एक व्यक्ति ने देर रात अपने ही घर में आग लगा ली। आग लगने से घर में काफी सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग से घर में खड़ी बाइक और फ्रिज जल कर राख हो गये। कंट्रोल रूम के जरिए मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार के मुखिया ने अपने बेटे बाबू खां पर आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात शराब के नशे में उसने घर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद बाबू खां मौके से फरार हो गया । पुलिस ने बाबू खां को आस पास तलाश पर मगर वह नहीं मिला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

अपराधी प्रवृत्ति का है आरोपी
कोतवाली एसएचओ सुरेंद्र देगडा ने बताया कि बाबू खां के पिता ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका बेटा आये दिन शराब के नशे में झगड़ा करता है। कल देर रात उसके बेटे बाबू खां ने शराब के नशे में पहले परिवार से झगड़ा किया फिर उसके बाद उसने पेट्रोल डाल कर घर में आग लगा दी और फरार हो गया। आस पडोस में पूछताछ में सामने आया कि बाबू खां बेरोजगार है और आपराधिक प्रवृत्ति का है। बाबू खां आये दिन परिवार और आस पड़ोस से झगडा करता है। पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस बाबू खां को तलाश रही है।