पचेरी कलां में दुकानदार पर फायर कर बाइक सवार ने 35 हजार रुपए लूटे Jhunjhunu News

लूट की वारदात:पचेरी कलां में दुकानदार पर फायर कर बाइक सवार 35 हजार रुपए लूट ले गए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हरियाणा बाॅर्डर से सटे पचेरी कलां गांव में शुक्रवार रात काे बाइक सवार तीन बदमाशाें एक दुकानदार पर फायरिंग कर गल्ले में रखे 35 हजार रुपए लूट ले गए। स्थानीय दुकानदाराें ने शाेर मचाया ताे बदमाश फायरिंग कर भाग गए। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक उनका काेई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
एसएचओ बनवारीलाल यादव ने बताया कि लूट की वारदात करीब पाैने आठ बजे की है। मैन मार्केट में स्थित गुलाबचंद शिव कुमार जनरल स्टाेर पर तीन बदमाश बिना नंबराें की काली बाइक पर आए। उस समय दुकान पर दुकानदार शिवकुमार, उसका बेटा निक्कू तथा भाई पुष्कर थे। लुटेराें ने आते ही दुकान के अंदर फायर किया। बदमाशाें ने दुकानदार से कहा कि जरा भी हिलने की काेशिश की ताे गाेली मार देंगे। इसके बाद बदमाशाें के एक साथी ने गल्ले के अंदर रखे रुपए निकाल लिए। एक बाइक काे स्टार्ट कर उसके पास खड़ा रहा।

इसी दाैरान दुकानदार का भाई पुष्कर जान बचाकर पड़ाेसी दुकानदार श्रवण के पास पहुंचा, लेकिन बदमाश मौके से भाग गए। शाेर शराबा करने पर बदमाशाें ने भागते समय दाे फायर और किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश पथाना की तरफ भागे। बदमाश सात बजकर 46 मिनट पर आए और तीन मिनट में ही वारदात काे अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर थानाधिकारी बनवारी लाल यादव माैके पर पहुंचे। पुलिस ने जिले समेत हरियाणा में भी नाकाबंदी कराई। पुलिस ने लुटेराें की तलाश शुरू कर दी है।