● नियमाें की जटिलताओं के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है
● अन्य समाजाें के लिए नियमाें में राहत दी जा चुकी है, लेकिन ईडब्लूएस के साथ ही हाे रहा है भेदभाव
ईडब्लूएस आरक्षण के नियमाें में राहत देने की मांग काे लेकर शनिवार काे सर्व ब्राह्मण महासभा की अाेर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के नाम क्षेत्रीय सांसद काे ज्ञापन दिया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की अाेर से सांसद नरेन्द्र कुमार काे साैंपें गए ज्ञापन में बताया गया है कि ब्राह्मण समाज की वर्तमान दशा सुधारने के लिए ईडब्लूएस अारक्षण लागू किया गया था। लेकिन इसके लिए कई जटिल बाध्यताएं जाेड़ दी गई। जिसके चलते प्रक्रियाअाें काे पूरा करने में ब्राह्मण समाज के लाेग परेशान हाे रहे है। ज्ञापन में बताया गया है कि समाज हमेशा से सनातन भाव में रहा है अाैर भाजपा व जनसंघ की स्थापना से ही जुड़ा हुआ है। भाजपा से जुड़े हाेने के बाद भी संपूर्ण सामान्य वर्ग जिनमें ब्राह्मण, राजपूत, वैश्य, पठान, कायस्थ समाज आर्थिक रूप से कमजोर है अाैर इन समाजाें के हजाराें बेरोजगार युवाओं काे प्रक्रियाअाें के चलते समस्या अा रही है। वही कठिन प्रक्रियाअाें के कारण वाे अारक्षण के लाभ से वंचित हाे रहे है। इन शर्तो की पालना हेतु अभ्यर्थी अधिकारियों व कर्मचारियों का चक्कर काटते रहता है फिर भी उसे ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र नहीं मिलता है। जिससे उसकी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु संपूर्ण तैयारी अव्यवस्थित हो जाती है तथा सामान्य वर्ग का आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार इस कठोर प्रक्रिया में अपने आप को ठगा सा महसूस करता है। गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री उमाशंकर महमिया व सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार का अलग-अलग ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनता है।एक ही प्रमाण पत्र के आधार पर दाेनाे मान्यता दें। ताे ईडब्लूएस के लिए बड़ी राहत हाेगी। महासभा की अाेर से दिए ज्ञापन में बताया गया है कि ईडब्लूएस आरक्षण का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जमीन, भूखंड व वार्षिक आय की जटिलता है। इन नियमाें काे सरल किया जाना चाहिए। जिससे सामान्य वर्ग के युवाओं इस आरक्षण व्यवस्था का लाभ मिले। महासभा ने केंद्र सरकार के ईडब्ल्यूएस का अलग वर्ग बनाकर सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण का स्वागत करते हुए बताया कि इसमें शर्ते जोड़ दी गई कि एसएससी, यूपीएससी, बैंक व केंद्र सरकार की भर्तियों में राजस्थान के युवाओं को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। सर्व ब्राह्मण महासभा ने प्रधानमंत्री से ईडब्ल्यूएस आरक्षण व्यवस्था नियमाें का सरलीकरण करने की मांग की है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के बेरोजगारो को लाभ मिल सके। महमियां ने बताया कि ब्राह्मण समाज प्रदेश के सभी 25 सांसदों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजेगा। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री शिवचरण पुरोहित, जिला संगठन मंत्री रामगोपाल महमियां, कोषाध्यक्ष पवन पांडे, युवा मोर्चा जिला अध्यक विषेक शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के एडवोकेट कमल शर्मा ,पार्षद संजय पारीक, जिला मंत्री प्रमोद चोटियां आदि शामिल थे।