नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड आने के बाद से शहर की सुंदरता को दाग सा लग गया है। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई । शहर के मुख्य बाजार व मोहल्लों में गंदगी के ढेर बीमारियों को आमंत्रण दे रहे हैं , नालियां टूटी हुई है, सड़कों में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, रोड लाइट जलती नहीं है, पूरा शहर अंधेरे में डूबा हुआ है। पुराने शहर की गलियों में पूरी तरह गंदगी का आलम फैला हुआ है।
इन सभी व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया व जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि वार्ड नंबर 39, 24, 47,46, 22 एवं 53 सहित विभिन्न वार्डों में हालत दयनीय है। जब से नगर परिषद में विभिन्न वार्डों से ठेकेदारों को हटाकर नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सफाई करवाई जा रही है तब से ना ही तो सफाई हो रही है ना गंदगी उठ रही है। बार-बार सूचना देने के पश्चात भी नगर परिषद द्वारा किसी भी समस्या का समाधान हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है । इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने नगर परिषद आयुक्त को चेताया की पुराने शहर के वार्ड नंबर 39, 24, 47,46, 22, 53 सहित वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुचारू करवाया जाए व शहर के मोहल्लों में रोड लाइटों के नहीं जलने से पूरा शहर जो अंधकार में डूबा हुआ है जिससे कि अनेक अप्रिय घटना होने का डर बना रहता है उन लाइटों की तुरंत मरम्मत करवाई जावे। शहर की गंदगी जो मणि विहार होते हुए मोडा पहाड़ के निकट डाली जा रही है जिससे उसके नजदीक बसी हुई ढाणियों में रहने वाले वासियों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है इसका समाधान करवाया जाए। शहर के मुख्य बाजारों में मोहल्लों की सड़कें नालियां टूटी हुई है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं उनकी मरम्मत करवाई जाए। इन समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा ने नगर परिषद को 15 दिवस का समय देते हुए चेताया है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे व उनके द्वारा नगर परिषद का घेराव किया जाएगा।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़

