पेड़ की जीवन में है बड़ी महत्ता- जिला कलक्टर | JHUNJHUNU NEWS

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती समारोह एवं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के संयुक्त कार्यक्रम के तहत बा-बापू अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर सूचना केन्द्र एवं जनसम्पर्क कार्यालय के परिसर में जिला प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर उमर दीन खान, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक मुरारी सैनी रहे। 
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में इस बार 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है, इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। जिले की गौशालाओं, श्मशान भूमि, कब्रिस्तान, खेल मैदान, ईट-भट्टे आदि जगहों पर पौधारोपण किया जाएगा। इसी प्रकार मनरेगा योजना के तहत अपना काम-अपना खेत योजना में भी काश्तकारों के पौधारोपण के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि ‘‘हरियालो झुंझुनू‘‘ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करें, ताकि जिला सुंदरता और हरियाली में और अधिक आगे बढ़े। जिला कलक्टर ने कहा कि पेड़ है तो जीवन है बिना पेड़ के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधारोपण किया और यहां पर गांधी वाटिका स्थापित करने की बात कही। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, उप वन संरक्षक राजेन्द्र कुमार हुड्डा, एसडीएम शैलेश खैरवा, पी.आर.ओ. हिमांशु सिंह, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला, आईसीडीएस के उप निदेशक विजेन्द्र सिंह राठौड़, पीएचडी एसई हरिराम कड़वासरा, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, तेजस्वनी शर्मा, मेहर कटारिया, हरिराम नायक, प्रदीप शर्मा, एडवोकेट दीपक सैनी, डॉ. मुकेश बागड़ी, निरंजन सैनी, कैलाश लाहौरा, राकेश गौड़, पारस सैन, सुरेश पुरोहित सहित गणमान्य नागरिक एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़ 

Leave a Comment