किसान से कलक्टर तक सब कर रहे हैं योग, योगदिवस पर ऑनलाईन योग शिविर से जुड़ेंगे योगसाधक |JHUNJHUNU NEWS

झुंझुनूं जिला कलेक्टर उमरदीन खान आवास पर योगासन करते हुए
शहीदों,जवानों और रणबांकुरों के लिए मशहूर झुंझुनूं जिले के निवासी अब योग के लिए भी काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि घरों से लेकर पार्क में योग करने वालों की अच्छी खासी संख्या देखी जा सकती है। बात चाहे खेत में बैठे किसान की हो या जिला कलक्टर उमरदीन खान,  सभी ने कोरोनाकाल के इस दौर में योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या में शामिल किया है। जिला कलक्टर उमरदीन खान स्वयं 5 किलोमीटर से अधिक दौड़ लगाने के बाद योग भी करते हैं। उन्होंने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि  वे जिला प्रशासन की तरफ से ऑनलाईन आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक हिस्सा लेवें। गौरतलब है कि जिला प्रशासन और आयुर्वेदिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 7 से 8 बजे के बीच आयुर्वेदिक विभाग झुंझुनूं के फेसबुक पेज, आयुर्वेदाचार्य पवन सैनी के यूट्यूब लाईव और जूम एप के माध्यम से ऑनलाईन योग शिविर आज आयोजित किया जा रहा है। आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. जितेन्द्र स्वामी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम केशव आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा, जहां राज्य सरकार की गाईडलाईन के अनुसार सीमित संख्या में योगसाधक मौजूद रहेंगे, यहां से लाईव प्रसारण फेसबुक, जूम एप और यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा, जिससे लोग जुड़कर घर पर ही योग करेंगे। गौरतलब है कि इस बार की थीम- ‘बी विद् योगा, बी एट होम’ यानी योग के साथ रहो, घर पर रहो है। जिला कलक्टर उमरदीन खान ने भी लोगों से घर पर रहकर योग करने की अपील की है।
वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य योग प्रशिक्षक पवन सैनी ने बताया कि योग से काफी साधकों के असाध्य रोग ठीक हुए हैं। कोरोनाकाल में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है।
सरपंच रह चुके दंपत्ति करते हैं योग, कोरोना को भी हराया है योग से
जिले की टोडी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और पेशे से किसान ख्यालीराम मेघवाल बताते हैं कि उनकी पत्नी संतोषदेवी, पूर्व सरपंच टोडी के योग करने से पत्थरी की दिक्कत समाप्त हो गई। वहीं अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी मिले हैं। ख्यालीराम खुद अप्रेल माह में कोरोना संक्रमित हुए थे और गंभीर रूप से बीमार पड़े थे। लेकिन राजकीय बीडीके अस्पताल में ईलाज के दौरान उन्होंने सूक्ष्म प्राणायाम किए और कई यौगिक क्रियाएं की, जिससे वे गंभीर हालत से निकलकर बहुत जल्दी स्वस्थ हो गए। 
“कोरोना संक्रमण के वक्त राजकीय बीडीके अस्पताल में ईलाज के दौरान सूक्ष्म प्राणायाम से बहुत लाभ मिला और मैं गंभीर हालत से निकलकर पूर्णतया स्वस्थ हो सका।” ख्यालीराम मेघवाल, पूर्व सरपंच, टोडी 

“मैं झुंझुनूं के लोगों से योग करने की अपील करते हुए बताना चाहूंगी कि मेरे कान में काफी दिक्कतें थीं, लेकिन 2005 में योग से जुड़ने के बाद कुछ ही समय में मेरे कान का दर्द पूरी तरह ठीक हो गया। योग का अर्थ प्रकृति से जुड़ना है, जब हम ऐसा करते हैं  तो हमें बहुत ऊर्जा मिलती है।इस बार आयुर्वेद विभाग द्वारा ऑनलाईन शिविर की पहल प्रशंसनीय है।”  – कृति पंवार, योग साधिका एवं बिजनेसवूमन
“मेरे कमर में काफी दर्द रहता था, लेकिन पिछले एक वर्ष से नियमित योग करने से अब पूरी तरह ठीक हूं। अन्य कई छोटी-मोटी बीमारियां भी योग करने से अपने आप ही ठीक हो गई हैं। मैं सभी लोगों को नियमित योग करने की सलाह दूंगी। सभी लोग जिला प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे ऑनलाईन योग शिविर से जुड़ें और लाभ उठावें।” – सरोज, अध्यापिका एवं योग साधिका

_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़ 

Leave a Comment