झुंझुनूं (पिलानी) : भाजपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठनात्मक बैठक राजगढ़ रोड़ स्थित सेठ गुलाबराय गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों का रोडमप रखा। बैठक में गोठवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया तथा कहा कि कोरोनाकाल के इस महासंकट में जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन की परवाह किए बिना पीड़ित मानवता की सेवा की है उसी तरह से सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ आगे भी सेवा कार्यों को करते रहें।बैठक में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव भी रखे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने की। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार जनहित के कार्यों में बुरी तरह से असफल रही है तथा कोरोनाकाल में जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया। बैठक में सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सुरेन्द्र मेघवाल, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह,उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, सूरजगढ़ चैयरमैन पुष्पा देवी, इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर,बगड़ चैयरमैन गौविंद सिंह राठौड़, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, सुरेन्द्र सोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश सोनी, मुरली मनोहर शर्मा, नगर महामंत्री विक्रम रोहिल्ला, रश्मि सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस दौरान प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल तथा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने संघ  के वरिष्ठ स्वयंसेवक मनोहर लाल कुमावत के निधन एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक चिरंजीलाल शर्मा के सुपुत्र दिनेश शर्मा एवं उनकी पत्नी के निधन पर उनके निवास स्थानों पर जा कर शोक व्यक्त भी किया।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़ 

Leave a Comment