सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो झुंझुनूं का नही

एक वीडियो अभी झुंझुनू में वायरल किया जा रहा है कुछ लोगों द्वारा बड़े खेद के विषय है कि यह वीडियो एमपी में कहीं का है और उसको जोड़ने का बताकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है इसको जो भी वायरल करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है इस संबंध में अभी प्रकरण दर्ज किया जा रहा है कोतवाली पुलिस द्वारा कृपया आप मीडिया कर्मियों से निवेदन है कि इसकी सच्चाई लोगों के सामने भिजवाए अपने यहां की घटना नहीं है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
विडियों में बताया जा रहा है कि  -सरकारी मेडिकल अस्पताल में एक जिंदा आदमी को कोरोना बताकर सरकारी ड़ॉक्टरों ने उसकी आंखें और किड़नी निकाल ली। मौके पर मौजूद पीड़ित परिजनों को उसकी लाश नहीं दी गई। जब परिजनों ने जबरदस्ती की और उस आदमी का प्लास्टिक हटाया तब इस बात का खुलासा हुआ। और उस आदमी को कोरोना नहीं था। आप लोगों से यह विनती है कि इस विडियो को और आगे ना भेजे 
 सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल होने पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ वी डी बाजिया ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से कार्यवाई की मांग की है . भ्रामक वीडियो को राजकीय बीडीके अस्पताल झुन्झुनूं के नाम से दिखाया जा रहा है और गंभीर आरोप लगाये गए है . इससे अस्पताल की छवि खराब करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है !

Leave a Comment