झुंझुनूं की बेटियों ने गोआ में किया राजस्थान का नाम रोशन
झुंझुनूं से बड़ी खबर
बेटी निशा और शिखा ने डिजाइनर के रूप में झुंझुनूं की दी अलग पहचान
गत सप्ताह गोआ के फर्न कादंबा होटल में डायरेक्टर जसप्रीत कौर द्वारा मिस इंडिया मिस्टर चार्मिंग फेस 2020 और मिसेज इंडिया आई अम पावरफुल 2020 का आयोजन किया गया जिसमें झुंझुनूं की डिजाइनर सिस्टर्स निशा ओर शिखा ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर हिस्सा लिया।
डिजाइनर निशा ने बताया कि इस बार sn style loft कि तरफ से हमनें राजस्थानी “मूमल” थीम पर 40 कॉस्टयूम तैयार किए। इसी के साथ उन्होंने बताया के वो आगे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।