जोधपुर:होम आइसोलेशन की शर्तों को तोड़ दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची युवती

जोधपुर का मामला:होम आइसोलेशन की शर्तों को तोड़ दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची युवती, स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे वापस अस्पताल ले गई
  • होम आइसोलेशन की जांच करने पहुंची चिकित्सा विभाग की टीम को गायब मिली थी युवती
कोरोना संक्रमित होने के बाद आइसोलेशन के नियमों की अवहेलना कर दुबई के लिए प्रस्थान कर रही एक युवती को जोधपुर एयरपोर्ट से वापस अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्रारंभिक जांच के पश्चात उसे कड़ाई के साथ आइसोलेशन के नियमों की पालना के आश्वासन पर वापस घर भेज दिया गया।

शहर के सरदारपुरा में रहने वाली एक युवती की मां और भाई दुबई में रहते हैं। उन्होंने इसे भी वहां पर बुलाया। अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के लिए आवश्यक कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट के लिए युवती ने 4 अक्टूबर को शहर के एक निजी अस्पताल में अपनी जांच कराई। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अगले दिन उसने मेडिकल कॉलेज से अपनी जांच कराई। इस जांच में वह निगेटिव पाई गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

निजी अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर चिकित्सा विभाग की एक टीम ने उसे घर में ही आइसोलेट कर दिया। आज जब टीम वापस जांच करने मकान पर पहुंची तो युवती वहां नहीं मिली। पूछताछ में पता चला कि वह दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट गई है। इस पर चिकित्सा विभाग ने इंडिगो एयर लाइंस के साथ ही एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दी। यह युवती जोधपुर से चेन्नई जाकर वहां से दुबई जा रही थी।

Leave a Comment