फिट इंडिया – हिट इंडिया कार्यक्रम के तहत झुंझुनू मैं मैराथन दौड़ का आयोजन

फिट इंडिया – हिट इंडिया कार्यक्रम के तहत झुंझुनू मैं मैराथन दौड़ का आयोजन
मैराथन दौड़ को कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झुंझुनू, 19 सितम्बर। फिट इंडिया हिट इंडिया कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित झुंझुनूं स्वर्ण जयंती स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को जिला कलेक्टर उमरदीन खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कि झुंझुनू के मुख्य मार्गो से होते हुए शहीद जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची जहां दौड़ का समापन हुआ। इस दौरान कलक्टर खाने ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा फिट इंडिया हिट इंडिया कार्यक्रम चलाया गया हैं, जिसके तहत इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया हैं, सरकार की मंशा है कि सभी भारतवासी स्वस्थ रहें इसके लिए इस कार्यक्रम का आव्हान किया हैं, जिससे कि अब हमारे युवाओं एवं बच्चों मैं खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं, कोविड-19 के चलते बच्चे पूरे मनोयोग से मैराथन में भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें व्यायाम करना चाहिए उसी चरण में यह दौड़ भी एक अहम भूमिका निभाती है। मैराथन दौड़ में सहभागिता खेल विभाग, स्काउट गाईड, नेहरू युवा केन्द्र सहित जिला खेल संघ एवं खेलप्रेमियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, सीओ स्काउट महेश कालावत सहित छात्रा-छात्राएं उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
साईकिल रैली क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को करेंगी जागरूक – जिला कलक्टर
साईकिल रैली 400 किलोमीटर का सफर तय कर आमजन को जागरूक करने का करेंगी कार्य
जिला स्तरीय साईकिल रैली को कलक्टर यूडी खान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वाधान में मादक पदार्थो की समस्या के निस्तारण के लिए नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला स्तरीय छः दिवसीय साइकिल रैली को जिला कलक्टर उमरदीन खान ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा मामले एवं खेल विभाग भारत सरकार के तहत फिट इंडिया हिट इंडिया कार्यक्रम एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगी।
कलक्टर खान ने रैली में भाग लेने वाले सभी संभागियों को माला पहना स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले के हर उपखंड क्षेत्रा में वैश्विक माहमारी कोरोना, नशा मुक्ति एव फिट इंडिया के तहत छः दिवसीय रैली 24 सितंबर तक आमजन को जानकारी देकर जागरूक करने का कार्य करेंगी, इससे आमजन में जागरूकता पैदा होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी दिनों दिन नशे की ओर अग्रसर हो रही हैं, नशा अपराधों की जड़ हैं, इसी के कारण घातक अपराध एवं बलात्कार हो रहे हैं, इसको देखते हुए उनके भविष्य एवं जीवन को सुयोग्य साथ ही एक बेहतर नागरिक बनाने के लिए यह रैली मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आमजन से साईकिल रैली के रूप में नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने अपील की।
सीओं स्काउट गाईड महेश कालावत ने बताया कि यह रैली झुंझुनूं, नवलगढ़, बुहाना, चिड़ावा, अलसीसर, उदयपुरवाटी, खेतड़ी क्षेत्रा के 50 रोवर्स स्काउट्स एवं स्काउट के पदाधिकारी साइकिल के माध्यम से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह रैली विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए 24 सितम्बर को झुंझुनूं पहुंचेेगी जहां पर समापन समारोह में विभाग द्वारा सभी को स्मृति एवं प्रशस्ति पत्रा दिए जाएंगे। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नरेश बारोठिया ने बताया कि साईकिल रैली के साथ साथ जगह-जगह कठपुतली शो एवं युवा कलाकारों द्वारा कला जत्था नशा उन्मूलन फिट इंडिया हिट इंडिया कोविड-19 संबंधित जानकारी जागरूकता अभियान के तहत जन आमजन को जागरूक करने का कार्य करेंगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल, एडीईओं कमलेश तेतरवाल, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीश खान, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, सीओ गाइड सुभिता गिल, राजीव कुल्हार सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं स्काउट्स गाइड के अनेक रोवर रेंजर्स उपस्थित थे।
—–

Leave a Comment