‘ज्योतिष’ के नाम पर दरिंदगी का खुलासा
महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया कथित ज्योतिषाचार्य अशोक खरात का मामला पूरे देश को झकझोर रहा है। खुद को आध्यात्मिक गुरु और तांत्रिक बताने वाला यह शख्स अब महिलाओं के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं।
महिलाओं को डराकर बनाता था संबंध
जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी महिलाओं को उनकी निजी समस्याओं—खासकर वैवाहिक जीवन—का समाधान करने का झांसा देता था।
वह महिलाओं से कहता था कि यदि वे उसके साथ संबंध नहीं बनाएंगी तो उनके पति के जीवन पर संकट आ जाएगा
तंत्र-मंत्र और डर का माहौल बनाकर उन्हें मानसिक रूप से कमजोर किया जाता था
कई मामलों में नशीला पदार्थ देकर शोषण करने के आरोप भी सामने आए हैं
58 आपत्तिजनक वीडियो मिले
सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस को आरोपी के पास से एक पेन ड्राइव मिली।
इसमें 58 महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो पाए गए
ये वीडियो कथित तौर पर छिपे कैमरों से रिकॉर्ड किए गए थे
आशंका है कि इन वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल भी किया जाता था
फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी
आरोपी की गिरफ्तारी भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। पुलिस ने गोपनीय ऑपरेशन के तहत रात में उसके फार्महाउस के बाहर “चोर-चोर” चिल्लाकर अफरा-तफरी मचाई और इसी बहाने घर में प्रवेश किया और सीधे बेडरूम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने खरात के ठिकाने से पिस्तौल, जिंदा कारतूस और कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
हथियार और कैश की बरामदगी
पुलिस की छापेमारी के दौरान खरात के घर से एक पिस्टल, कारतूस और करीब साढ़े छह लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. जांच में सामने आया है कि पिछले 15 सालों में अशोक खरात ने भारी-भरकम संपत्ति बनाई है. पुलिस के अनुसार, उसकी कुल संपत्ति करीब 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है.
