राजस्थान में बड़ा हादसा, 57 यात्रियों से भरी चलती बस में लगी आग, कई लोगों की मौत की आशंका
राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे मंगलवार दोपहर 3.30 बजे चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। बचने के लिए लोग चलती बस से कूद गए।
हादसा जिले के थईयात गांव के पास हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि इसमें अभी तक 20 लोगों के मौत होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 57 लोग सवार थे। लगभग 15 यात्रियों के झुलसने की सूचना मिली है। कई लोग घायल हैं।
यह भी जाानकारी मिल रही है कि बस में कई यात्रियों की बॉडी पूरी तरह झुलस गई है। कुछ शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। कुछ सवारियां इतना झुलस गई है कि वो कंकाल में तब्दील हो गई है। मृत की संख्या का अब तक नहीं चल पाया है।
हादसे में 2 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 16 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को तीन एम्बुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं।
नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
DNA टेस्ट से होगी मृतकों की पहचान
BJP विधायक प्रताप पुरी ने को बताया कि बस में आग लगने के 20 यात्रियों की मौत हो गई. इसमें 19 लोग बस में ही मर गए और 1 यात्री जोधपुर ले जाते समय गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया. जैसलमेर जिला प्रशासन ने मृतकों की पहचान के लिए DNA टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शव इतने जले हुए हैं कि उनकी पहचान केवल डीएनए के माध्यम से ही संभव होगी. मृतकों के शवों को परिवार के हवाले करने से पहले डीएनए मैचिंग की जाएगी। सभी शवो की डीएनए की रिपोर्ट आने तक सभी के शव जोधपुर एमडीएम अस्पताल में रहेंगे।
