नाग कुंड में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने

Jhunjhunu News नाग कुंड में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में स्थित शाकंभरी माता की पहाड़ियों के बीच प्रसिद्ध नाग कुंड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया युवक नहाते समय डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान नरेश पुत्र केसाराम निवासी मद्रासी गांव के लोसल थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नाग कुंड पिकनिक मनाने आया था। नहाने के लिए कुंड में उतरते समय उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया।

रेस्क्यू और पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। शव को सीकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।

पुलिस का बयान

गोकुलपुरा थाना अधिकारी प्रीति बेनीवाल ने  युवक के शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर परिजनो को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।