अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ खेतड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध विस्फोटक सामग्री से भरा हरियाणा नंबरों का ट्रक किया जप्त, ट्रक में भरी हुई थी 301 कार्टूनों में अवैध विस्फोटक सामग्री, ट्रक चालक को भी किया गिरफ्तार।
आरोपी से पूछताछ जारी, पपुरना के भूकरी लीज क्षेत्र में पकड़ा ट्रक, विस्फोटक सामग्री की कीमत बताई जा रही है 10 लाख रुपयों से अधिक, थानाधिकारी खेतड़ी आशाराम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई ।
सीआई आसाराम गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान एएसआई देवेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि पपूरना भुखरी की ढाणी के खनन क्षेत्र में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री लाई गई हैं।
सूचना पर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया और लीज संख्या 649 अयोध्या माइन्स एंड मिनरल्स में दबिश दी गई। इस दौरान लीज पर हरियाणा नंबर के ट्रक में अवैध विस्फोटक सामग्री पाई गई। पुलिस ने ट्रक चालक रींगस निवासी बबलू पुत्र विजयपाल मीणा से विस्फोटक सामग्री के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
