शेखावाटी क्षेत्र के शिक्षा में अग्रणी सीकर जिले में कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड
Student Suicide in Sikar: राजस्थान में कोटा के बाद अब सीकर से भी कोचिंग स्टूडेंट की सुसाइड का मामला सामने आया है. सोमवार दोपहर बाद सीकर में मेडिकल की तैयारी कर रहे एक छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी.
मिली जानकारी के अनुसार स्टूडेंट काफी देर से अपने कमरे में बंद था. जब साथी छात्रों ने कमरे का गेट काफी देर तक बंद देखा तो हॉस्टल संचालक को मामले की जानकारी दी.
संचालकों ने इस घटना की सूचना उद्योग नगर थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर युवक के परिजनों को सूचना दी। अभी तक अस्पताल में युवक के परिजन नहीं पहुंचे । युवक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही बॉडी का पोस्टमार्टम किया जाएगा । बताया जा रहा है कि मृतक रक्षाबंधन की छुट्टियों में घर गया हुआ था और वह 31 अगस्त शाम को ही हॉस्टल लौटा था । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
हॉस्टल के छात्रों ने बताया गया कि छात्र अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला. मृतक स्टूडेंट की पहचान कौशल कुमार के रूप में हुई है
मृतक था सोलह साल का कौशल कुमार
एलेन कोचिंग में कर रहा था मेडीकल की कोचिंग
