पुलिस की ऑनलाइन गेमिंग सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Online Gaming पुलिस की ऑनलाइन गेमिंग सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सीकर के लक्ष्मणगढ़ में सूअर फार्म हाउस से करोड़ों के सट्टा नेटवर्क का खुलासा

सीकर : सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टे के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपए का हिसाब-किताब, 12 मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में ऑनलाइन सट्टा कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

सूअर फार्म हाउस में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी राजाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई खुड़ी बड़ी गांव में स्थित एक सूअर फार्म हाउस पर बने मकान में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए गेमिंग सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

सट्टे में गिरफ्तार आरोपी

ऑनलाइन सट्टे के मामले में आरोपी मयंक उर्फ सौरभ निवासी दुलचास जिला झुंझुनूं, अमन मेघवाल निवासी टांई जिला झुंझुनूं, अमित चारण निवासी दुलचास, रजनीश जाट निवासी दुलचास व गजानंद जोगी निवासी वार्ड 15 बिसाउ, झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है

मोबाइल ऐप्स और सोशल मीडिया से चल रहा था नेटवर्क


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। मौके से मिले दस्तावेजों और डिजिटल डेटा से करोड़ों रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ है।

बैंक खातों और नेटवर्क की जांच जारी

जब्त किए गए मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड के जरिए पुलिस बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह सट्टा नेटवर्क किन-किन जिलों और राज्यों तक फैला हुआ है।

अन्य आरोपियों की तलाश


थानाधिकारी राजाराम के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी


फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।