अनियंत्रित रोडवेज बस ने दो बाईकों को कुचला, मची अफरा तफरी

सर्किल पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित रोडवेज बस ने मचाई अफरा-तफरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

चूरू शहर के पंखा सर्किल पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बड़ा जनहानि नहीं हुई, हालांकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनगढ़ से चूरू आ रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। बस पहले फुटपाथ पर बैठे जूता पॉलिश करने वाले व्यक्ति को चपेट में लेती हुई आगे बढ़ी, इसके बाद एक बोलेरो को टक्कर मारी और फिर दो बाइकों को कुचल दिया।

हादसे के दौरान बाइक सवारों ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई और दोनों बाइक रोडवेज बस के नीचे आ गई।  इसके बाद बस पंखा सर्किल से टकराकर रुक गई।


घटना के समय बस में यात्री सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है

प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।