सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, CDS बिपिन रावत पत्नी समेत 14 लोग थे सवार, 13 की मौत Jhunjhunu News

सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, CDS बिपिन रावत पत्नी समेत 14 लोग थे सवार, 13 की मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


चेन्नई : तमिलनाडु के कुन्नूर में वेलिंगटन आर्मी सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान एक हेलीकॉप्टर होटल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया . न्यूज एजेंसी Asian News International (ANI) के मुताबिक CDS बिपिन रावत (Chief of Defence Staff Bipin Rawat) और उनकी पत्नी समेत सेना के कुछ उच्च अधिकारी भी सवार थे.

भारतीय वायुसेना ने अपने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है.

एएनआई के मुताबिक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं. डीएनए टेस्टिंग से शवों की पहचान की पुष्टि होगी.
हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे. सूत्रों के अनुसार, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन सुलूर एयरबेस पहुंच रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस रावत के दिल्ली स्थित घर पर पहुंच गए हैं.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, यह सुनकर दुख हुआ कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मैं घटना के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा हूं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश
भारतीय वायुसेना  ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी  का आदेश दिया है. दुर्घटनास्थल से बरामद शवों को तमिलनाडु के वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में बयान दे सकते हैं.

भारतीय वायु सेना के बयान के अनुसार एक IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटनाग्रस्त हुआ. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं.

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक पूर्व विंग कमांडर ने बताया कि समाचार चैनलों के दृश्यों के आधार पर, हेलीकॉप्टर किसी हादसे की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा और उसमें विस्फोट हो गया होगा. तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉ जे राधाकृष्णन के अनुसार घायलों के इलाज के लिए एक विशेष चिकित्सा दल कुन्नूर भेजा गया है. सूत्रों ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री घायलों से अस्पताल में मिल सकते हैं.

हेलीकॉप्टर में कौन-कौन थे


जनरल बिपिन रावत (CDS)

मधुलिका रावत (बिपिन रावत की पत्नी)

ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर

ले. कर्नल हरजिंदर सिंह

एन के गुरसेवक सिंह

एन के जितेंद्र कुमार

लांस नाएक विवेक कुमार

लांस नाएक बी साई तेजा

हवलदार सतपाल

हेलिकॉप्टर हादसे में इन लोगों की हुई मौत
हादसे का शिकार हुए Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर में जनरल रावत, उनकी पत्नी के अलावा 12 लोग और थे। चॉपर में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांंस नायक बी. साई तेजा, जूनियर वारंट ऑफिसर दास, जूनियर वारंट ऑफिसर ए प्रदीप और हवलदार सतपाल सवार थे। इन सभी की मौत हो गई।

Breaking : सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

तमिलनाडु के नीलगिरी में हादसा

https://fb.watch/9MaMBJtGoq/

हेलिकॉप्टर क्रैश में अकेले बचने वाले शख्स हैं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह। उनकी बॉडी इस हादसे में बुरी तरह झुलस गई है। वे वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले साल तेजस फाइटर जेट उड़ाते वक्त उन्हें बड़ी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा था, पर उन्होंने साहस नहीं खोया और विमान को सुरक्षित लैंड कराया। इसके लिए उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया था।

JHUNJHUNU NEWS से जुड़ने के लिए
Facebook पर फॉलो करने के लिए 🔰
https://www.facebook.com/jhunjhununewz

Twitter पर फॉलो करने के लिए🔽
https://twitter.com/jhunjhununewz

Youtube पर फॉलो करने के लिए🔻
https://m.youtube.com/jhunjhununewz

Instagram पर फॉलो करने के लिए⬇️
https://www.instagram.com/jhunjhununewz

Telegram पर फॉलो करने के लिए👇🏻
https://t.me/jhunjhununewz

Webpage पर फॉलो करने के लिए 👇
https://jhunjhununewz.com

Dailyhunt पर फॉलो करने के लिए 👇
https://profile.dailyhunt.in/jhunjhununewz