Rajasthan Assembly Election राजस्थान में उपचुनाव को लेकर हलचल तेज : बीजेपी प्रत्याशियों के पैनल पर मुहर

Rajasthan Assembly by Election राजस्थान में उपचुनाव को लेकर हलचल तेज, उपचुनाव को लेकर BJP पूरी तरह तैयार, CM आवास पर 2 घंटे तक नेताओं का चला मंथन : प्रत्याशियों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश बीजेपी ने पैनल तैयार कर लिया है। रविवार को सीएमआर में हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक ने प्रत्याशियों के पैनल पर मुहर भी लगा दी है। आज रात को दिल्ली में जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इस पैनल को रखा जाएगा।

इस बैठक में राजस्थान से सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर बैठक में मौजूद रहेंगे। सीएमआर में आयोजित हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल नहीं हुईं।

राजस्थान समेत देश के 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव एक चरण में


चुनाव आयोग ने देश के 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान एक साथ किया है. जिसमें राजस्थान की सात सीट समेत देश की 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग 13 नवंबर को होगी. विधानसभा उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन- 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा जबकि नोमिनेशन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर होगी. 30 अक्टूबर तक नाम वापसी का समय होगा. जबकि 13 नवंबर को वोटिंग किये जाएंगे. इसके बाद 23 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा होगी.

MRTI CENTRE JHUNJHUNU

प्रदेश ने तीन-तीन नामों का पैनल भेजा

बताया जा रहा है कि प्रदेश बीजेपी ने 7 विधानसभा सीटों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया है। प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में नामों के पैनल पर चर्चा करने के बाद उन्हें फाइनल कर लिया गया है। बैठक में तय किया गया है कि चुनावों को लेकर जो भी नाम फाइनल किया जाएगा, वो सामूहिक सहमति से किया जाएगा।

उपचुनाव को लेकर चिंता में कांग्रेस


राजस्थान के कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव के बाद बड़े जोश में थे लेकिन हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नेताओं का जोश हवा में उड़ गया। अब आगामी दिनों में राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन उप चुनावों को लेकर कांग्रेसी नेता चिंता में हैं। नेता लोग जनता का मूड भांप नहीं पा रहे। यह समझ से परे है कि जनता आखिर चाहती क्या है। वे कांग्रेस की नीतियों से खुश है तो राजस्थान और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन क्यों नहीं किया। अगर भाजपा की नीतियों से खुश हैं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन क्यों किया। अब उप चुनाव में 7 विधानसभा क्षेत्रों की जनता किस के पक्ष में जाने वाली है। इसे लेकर कांग्रेस के नेता पशोपेश में हैं। 

उपचुनावों के लिए सात सीट

1. देवली उनियारा विधानसभा सीट, कांग्रेस विधायक हरीश मीणा अब सांसद बन चुके हैं.      
2. दौसा विधानसभा सीट, कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा अब सांसद बन चुके हैं.  
3. झुंझुनूं विधानसभा सीट, कांग्रेस विधायक बृजेंद्र ओला अब सांसद बन चुके हैं.  

 
4. चौरासी विधानसभा सीट, BAP विधायक राजकुमार रोत अब सांसद बन चुके हैं.     
5. खींवसर विधानसभा सीट, RLP  विधायक हनुमान बेनीवाल अब सांसद बन चुके हैं.  
6. सलूंबर विधानसभा सीट, बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा का निधन हो चुका है.
7. रामगढ़ विधानसभा सीट, कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन हो चुका है.