Actor saif ali khan अभिनेता सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

Attack on Saif Ali khan अभिनेता सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

अभिनेता सैफ अली खान के घर रात 2 बजे घुसे अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से किया हमला, सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने की सूचना है। घटना रात करीब 2 बजे की है, जब घर में घुसे चोर ने सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला किया। बताया जा रहा है कि चोर ने सैफ के शरीर पर 2-3 बार वार किए, जिससे वह घायल हो गए।

सैफ अली खान के शरीर पर 6 बार वार किया गया है. एक्टर को फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मुंबई पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हमला किसने और क्यों किया. मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए उनके घर पर पहुंच गई है.

मिली जानकारी के अनुसार लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान का चल रहा है इलाज, रीढ़ की हड्डी के पास गया गहरा जख्म होने से चल रहा है ऑपरेशन