SIR FORM : SIR ड्यूटी में तैनात BLO की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिवार ने काम के दबाव का आरोप लगाया

Sir form Download विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के काम में लगे BLO (टीचर) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सवाई माधोपुर जिले के बहरावंडा खुर्द गांव में हरिओम बैरवा की मौत से शिक्षक वर्ग में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, दोनों सरकारी स्कूल के शिक्षक बतौर बीएलओ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में काम कर रहे थे।

डाउनलोड करने और भरने का आसान तरीका और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी

मुकेश जांगिड़ ने सुसाइड किया और काम के प्रेशर की बात कही। अब हरिओम बैरवा की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सुबह 7:32 बजे तहसीलदार का फोन आया, और लगभग 5 मिनट बाद वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।

परिजन उन्हें हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला सवाई माधोपुर के बहरावंडा खुर्द गांव में बुधवार सुबह 7:37 बजे का है।

मतदाता अब  ऑनलाइन भर सकेंगे गणना प्रपत्र – पूरी प्रक्रिया जानें

परिजनों का आरोप है कि अधिकारी उन पर दबाव बना रहे थे। ऐसे में वह टेंशन में थे और घर पर किसी से ज्यादा बात भी नहीं करते थे। काम के दबाव के चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

तहसीलदार ने आरोप किए खारिज


तहसीलदार जयप्रकाश रोलन ने परिजनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। परिजन पहले बहरावंडा खुर्द चौकी पहुंचे, जहां से उन्हें खंडार थाने भेजा गया। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित रिपोर्ट नहीं मिली है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान में SIR फॉर्म ऑफलाइन कैसे भरें?