सिर्फ 1 रुपये में 2 GB डेटा रोज और 30 दिन फ्री कॉलिंग, इस ऑफर से मचा हंगामा BSNL Recharge Plan

BSNL Recharge Plan बीएसएनएल, एक रुपए में रोज 2 जीबी मिलेगा डाटा

झुंझुनूं:  बीएसएनएल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए मात्र एक रुपए में आकर्षक आजादी का प्लान पेश किया है। इस आकर्षक प्लान के तहत ग्राहकों को एक मुफ्त सिम कार्ड के साथ 30 दिनो की वैधता मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

इस प्लान का कैसे मिलेगा लाभ

इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग प्रतिदिन हाईस्पीड डाटा व रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा शामिल है। बीएसएनएल का यह फ्रीडम ऑफर 1 अगस्त से शुरू हो गया है और 31 अगस्त तक चलेगा। बीएसएनएल सीएससी या रिटेलर के पास जाकर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यह प्लान बीएसएनएल के नए ग्राहकों के साथ पोर्टिबिलिटी से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी है।

डेटा खत्म होने के बाद क्या होगा?


BSNL की Fair Usage Policy (FUP) के तहत, अगर यूजर रोजाना का 2GB डेटा इस्तेमाल कर लेता है तो उसकी इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps रह जाएगी। इसका मतलब है कि धीमी गति से इंटरनेट चलेगा लेकिन बंद नहीं होगा।

कहां और कैसे मिलेगा यह ऑफर?


इस ऑफर को पाने के लिए आपको नजदीकी BSNL रिटेलर या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा। वहां से नया सिम कार्ड लेकर आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह ऑफर BSNL की डोरस्टेप सिम डिलीवरी सेवा के जरिए भी मिलेगा या नहीं।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी


BSNL पूरे देश में 1 लाख से अधिक 4G टावर लगा रहा है। इससे खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को तेज इंटरनेट सेवा मिल सकेगी।

अन्य टेलिकॉम कंपनियों से तुलना


BSNL का 1 रुपये वाला यह ऑफर निजी कंपनियों की तुलना में काफी सस्ता है। यही ऑफर Jio 349 में, Airtel 379 रुपये में और Vi 399 रुपये में देती है। ऐसे में BSNL का यह ऑफर नए यूजर्स को आकर्षित करने में कारगर साबित हो सकता है।