Bus Accident बस हादसा: कावेरी ट्रैवल्स की बस में लगी आग, 20 यात्रियों की मौत की आशंका

Bus caught fire एल बाइक से टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया. कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकुर इलाके में हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की वोल्वो बस अचानक आग की लपटों में घिर गई. हादसा इतना भीषण था कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे (NH-44) पर कावेरी ट्रैवल्स की एक बस अचानक से आग का गोला बन गई. ये बस 38 यात्रियों को लेकर हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी. यात्रियों के अलावा इस बस में दो ड्राइवरों सवार थे. बस गुरुवार आधी रात को हैदराबाद से सवारियों को लेकर रवाना हुई थी. हालांकि पुलिस अभी आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई, जब कावेरी ट्रैवल्स की एक बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। कुर्नूल शहर के बाहरी इलाके के पास नेशनल हाईवे 44 पर एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। पुलिस ने बताया, “दोपहिया वाहन बस के नीचे फंस गया और फ्यूल टैंक से टकरा गया, जिससे तुरंत धमाका हुआ और आग पूरी गाड़ी में तेजी से फैल गई।”

लग्जरी एसी बस में सोते रहे यात्री


बस में आग तड़के लगी, उस समय सभी यात्री सो रहे थे। लग्जरी एसी बस चारो तरफ से लॉक थी। बस में बने बॉक्स के अंदर यात्री सो रहे थे। इसलिए उन्हें भागने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पल भर में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे ने हर किसी को हिलाकर रख दिया।