Ca Lokesh Agarwal सीए लोकेश अग्रवाल बने झुंझुनू जिला अध्यक्ष
झुंझुनूं : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल के निर्देशानुसार प्रदेश युवा अध्यक्ष नितिन अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री विनीत बंसल की सहमति से जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर जालान की अभिशंशा से युवा प्रदेश महामंत्री संदीप बजाज ने झुंझुनू के सामाजिक उत्साही कार्यकर्ता लोकेश अग्रवाल को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन का झुंझुनू जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है !
यह नियुक्ति संगठन की युवा इकाई को और मजबूत करने तथा समाजहित में अधिक प्रभावी कार्य करने के उद्देश्य से की गई है।
सीए लोकेश अग्रवाल लंबे समय से समाजसेवा व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
