Rajasthan Government News दिवाली से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। इससे राज्य सरकार के लगभग 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सरकार के इस फैसले को दीवाली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
सीएम भजनलाल ने राज्य कर्मियों को दिवाली बोनस का अनुमोदन कर दिया है। 6 लाख कर्मचारियों को बोनस देने पर सरकार को 500 करोड़ का भार आएगा। पे-मैट्रिक्स के पे लेवल एल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और उससे कम में वेतन आहरित करने वाले कर्मचारियों को बोनस स्वीकार किया है।
बोनस की गणना अधिकतम परिलब्धियां 7000 रुपए और 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपए बोनस मिलेगा। जिसमें से 75% राशि नकद और 25% राशि कर्मचारी के जीपीएफ में जमा होगी। बोनस पंचायत समिति एवं जिला परिषद कर्मचारियों को भी देय होगा।