चलती स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, लोगों ने कार से कूदकर बचाई जान
अज्ञात कारणों से स्कॉर्पियो में लगी आग, अचानक चलती स्कॉर्पियो के बोनट से उठा धुआं, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप, महज 20 मिनट में ही जलकर कबाड़ में तब्दील हुई स्कॉर्पियो, रींगस नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहा था कोटपूतली निवासी परिवार, खाटूश्याम जी सड़क मार्ग पर लाखनी टोल प्लाजे के समीप हुई आगजनी की घटना
गाड़ी चालक कोटपूतली निवासी संदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि गाड़ी हरियाणा नंबर की रजिस्टर्ड है। जो पिछले साल नवंबर महीने में ही खरीदी थी। आग लगने की सूचना के बाद नगर पालिका रींगस से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब 20 मिनट में पूरी तरह से आग पर काबू पाया।
