भीलवाड़ा की बेटी ने रचा इतिहास
उभरती महिला पहलवान अश्वनी बिश्नोई ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता खिताब, चैंपियनशिप में 62 किलोग्राम भार वर्ग में जीता गोल्ड मेडल
अश्वनी बिश्नोई को भारत देश के लिए गोल्ड मेडल 🥇 जीतने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं । भारत की अश्वनी बिश्नोई ने जॉर्डन में चल रही U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया ।
राजस्थान के भीलवाड़ा की रहने वाली बेटी अश्विनी बिश्नोई ने U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, 15 वर्ष से कम आयु की महिला एथलीटों के बीच टूर्नामेंट 13 जुलाई को अम्मान (जॉर्डन) में शुरू हुआ । अश्वनी ने महिला फ्री स्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट में 62 किलोग्राम तक वजन वर्ग में प्रतिस्पर्धा की । उन्होंने 1/8 फ़ाइनल से शुरुआत की, जहाँ उन्होंने चीनी ताइपिए की ये चेन को (4:0) अंको से हराया।
अश्वनी बिश्नोई ने क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान की ऐना असमावलोका पहलवान को 8:0 और सेमीफाइनल में जापान की नातसुखी कुमाझावा को 4:0 के स्कोर से हराया। जीतने का सिलसिला यहीं नहीं रुका भीलवाड़ा की बेटी ने फाइनल में पुनः किर्गिस्तान की ऐना असमावलोका को 4:0 के स्कोर से हरा कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।

