Rajasthan News राजस्थान के बांसवाड़ा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां एक पूर्व प्रेमी ने महिला टीचर की हत्या कर दी. बांसवाड़ा के कलिंजरा बस स्टैंड पर महिला पर तलवार से हमला किया था.
दरअसल सुबह 11:30 बजे महिला बस का इंतजार कर रही थी. इस दौरान आरोपी महिपाल कार से पहुंचा और मौका देख उसने तलवार से महिला के पेट पर वार कर दिया.
मृतका की पहचान 35 वर्षीय लीला ताबियार पत्नी लक्ष्मण ताबियार के रूप में हुई है, जो जोलाना के तरिया पाड़ा की रहने वाली थी।
कार से भागते समय हुई टक्कर, आरोपी फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने शिक्षिका पर तलवार से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह कार से फरार हो गया, लेकिन कुछ दूरी पर उसकी कार एक बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद आरोपी कार छोड़कर भाग गया। पुलिस को घटनास्थल से कार बरामद हो गई है

