सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद पिलानी हेलीपैड पर उतारा
पिलानी : उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर सेना के एक हेलीकॉप्टर ने शनिवार को पिलानी हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर जयपुर की ओर जा रहा था तभी अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पिलानी हेलीपैड पर उतरने का निर्णय लिया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा कारणों से सेना ने किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया। इस बीच BET डायरेक्टर मेजर जनरल (रि.) एस.एस. नायर भी हेलीपैड पहुंचे और जवानों से स्थिति की जानकारी ली।
तकनीकी टीम द्वारा समस्या को ठीक करने के बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा सुरक्षित रूप से जयपुर के लिए उड़ान भरी।
