फर्जी IAS दूल्हा: 26 शादियां कर चुका शातिर, तीसरी पत्नी को गोवा बेचने की साजिश का खुलासा

फर्जी IAS बनकर 26 शादियां करने वाला शातिर गिरफ्तार की तलाश तेज, तीसरी पत्नी को गोवा बेचने की थी साजिश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

गोरखपुर/इटावा: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर शादी करने वाले शातिर युवक का मामला लगातार सनसनीखेज होता जा रहा है। हर दिन नए खुलासे इस केस को और गंभीर बना रहे हैं। आरोपी की पहचान प्रीतम सिंह निषाद के रूप में हुई है, जिसने अब तक करीब 26 महिलाओं से शादी कर ठगी और धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया है।

पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद गोरखपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इटावा पुलिस भी सक्रिय हो गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

फर्जी IAS बनकर करता था शादी


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को आईएएस अधिकारी बताकर महिलाओं और उनके परिवारों को झांसे में लेता था। सरकारी नौकरी और रुतबे का लालच देकर वह आसानी से रिश्ते तय कर लेता था और शादी के बाद पैसों और जेवरात की ठगी करता था।

26 शादियों का खुलासा, कई राज्यों में फैला जाल


जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी अब तक 26 शादियां कर चुका है। आशंका जताई जा रही है कि उसका नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है और कई अन्य महिलाएं भी इसकी शिकार हो सकती हैं।

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

सगाई के 3 दिन पहले मांगे थे 15 लाख रुपये

सगाई के तीन दिन पहले, आरोपी ने परिवार से 15 लाख रुपये की मांग की, यह कहकर कि बिना दहेज के शादी नहीं होगी। परिवार ने मजबूरी में सगाई के दिन 10 लाख रुपये नकद और बाकी 5 लाख शादी के तिलक में दी। इसके बाद, 11 मार्च 2026 को गोरखपुर के नंदानगर स्थित दुर्गा मैरिज लॉन में शादी हुई, जिसमें परिवार ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए। बारातियों के ठहरने का भी इंतजाम मोहद्दीपुर के एक होटल में किया गया।

शादी के बाद खुला फर्जीवाड़े का खेल

लेकिन, शादी के बाद ही सब कुछ खुलासा हो गया। 12 मार्च को शादी में आए एक व्यक्ति ने परिवार को बताया कि उनका दामाद प्रीतम आईएएस नहीं है, बल्कि उसने फर्जी पद और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर शादी रचाई है। इसके तुरंत बाद परिजन उसके बताए गए पते पर पहुंचे तो वहां अपनी बेटी को एक छोटे से कमरे में पाया, जबकि आरोपी और उसकी बहन मौके से फरार हो गए।

तीसरी पत्नी को गोवा बेचने की थी साजिश


मामले में सबसे गंभीर खुलासा यह हुआ है कि आरोपी ने अपनी एक पत्नी को गोवा ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। हालांकि, इससे पहले ही उसका भंडाफोड़ हो गया और पीड़िता के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

पुलिस की कार्रवाई तेज


गोरखपुर और इटावा पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। साथ ही अन्य पीड़ित महिलाओं की भी पहचान की जा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी रिश्ते से पहले व्यक्ति की पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, खासकर जब वह खुद को सरकारी अधिकारी बताता हो।