Nikay Chunav Result झुंझुनूं निकाय चुनाव रिजल्ट 2026: आज खुलेगा 2407 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा, 19 निकायों में मतगणना शुरू

Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE Updates

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान में 309 शहरी निकायों के 10167 वार्ड के लिए कुल दो फेज में हुए नगर निकाय चुनाव के परिणाम 14 सितंबर 2026, सोमवार को घोषित किए गए । इस चुनाव परिणाम के जरिए कुल 38889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई

इस चुनाव को 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। 9 और 11 सितंबर को दो फेज में हुई वोटिंग के नतीजे घोषित होंगे। पहले फेज में 162 शहरी निकायों में 76.41 फीसदी और दूसरे फेज के 147 निकायों में 71.69 फीसदी मतदान हुआ था। दोनों फेज को मिलाकर कुल 74.05 फीसदी वोटिंग हुई थी।

झुंझुनूं निकाय चुनाव रिजल्ट 2026: 2407 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुला , 19 निकायों में मतगणना हुई पूरी

झुंझुनूं: दो चरणों में हुए नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब मतदाताओं के फैसले की घड़ी आ गई है। जिले की सभी 19 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना के साथ ही ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला सामने आने लगा।

झुंझुनूं जिले में नगर परिषद सहित सभी नगरपालिकाओं में हुए चुनाव में कुल 2407 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतदान दो चरणों में कराया गया था।

झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है और 31 के जादुई आंकड़े यानी बहुमत से सिर्फ एक सीट दूर है।

यहां भाजपा को 15 और निर्दलीयों को भी 15 सीटों पर जीत मिली है। पूर्व उपसभापति व निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र डारा के समर्थन के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है।

2019 में भाजपा के खाते में 10 सीटें थीं। इस लिहाज से भाजपा को इस बार पांच सीटों का फायदा हुआ है। हालांकि कांग्रेस के मुकाबले भाजपा अभी भी 15 सीट पीछे है।

झुंझुनूं नगर परिषद में 60 वार्ड

झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में चुनाव हुआ है। यहां विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है। मतगणना के बाद यह साफ हुआ कि किस वार्ड में किस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

झुंझुनूं नगर परिषद वार्डवार चुनाव परिणाम

वार्ड नंबर| विजेता पार्षद| पार्टी

1| बिमला देवी | कांग्रेस
2| कृष्ण महला | निर्दलीय
3| अफसाना बानो | कांग्रेस
4| आशा नायक  | कांग्रेस
5| मनफूल | कांग्रेस

6| शारदा झाझड़िया | कांग्रेस
7| सुमन | कांग्रेस
8| संगीता कुमारी | कांग्रेस
9| वीरेंद्र डारा | निर्दलीय
10| सुरेश कुमार| निर्दलीय

11| राजेश बाबल| बीजेपी
12| शर्मिला देवी | कांग्रेस
13| प्रमोद कुमार बुडानिया | बीजेपी
14| निर्मला देवी | बीजेपी
15| लीलाधर |बीजेपी

16| अंकिता कुमारी | कांग्रेस
17| पूनम | बीजेपी
18| सन्नी कुमार हालू | कांग्रेस
19| हिना कौशर | कांग्रेस
20|  मोहम्मद अदरीश | निर्दलीय

21| उमर कुरैशी | कांग्रेस
22| यूनुस अली | कांग्रेस
23| शबीना बानो | कांग्रेस
24| साजिदा | कांग्रेस
25| मोहम्मद सफीक | कांग्रेस

26| तीजा देवी| निर्दलीय
27|बसंत कुमार | कांग्रेस
28| प्रियंका कुमारी | निर्दलीय
29| पूजा संघी | बीजेपी
30| बबलू कुमार | कांग्रेस

31| देवकीनंदन वर्मा | निर्दलीय
32| राजकुमार डीगरवाल| कांग्रेस
33| आफरीन | कांग्रेस
34| प्रमोद कुमार जानू | बीजेपी
35| इरफान कबाड़ी | कांग्रेस

36|आबिदा बानो | कांग्रेस
37| मुराद अली | कांग्रेस
38| तैयब अली | कांग्रेस
39| संयम | निर्दलीय
40| नाजमीन | निर्दलीय

41| अब्दुल्ला | कांग्रेस
42| अजमत अली | कांग्रेस
43| मनोज कुमार सैनी | निर्दलीय
44| मनोज कुमार राजोरिया | निर्दलीय
45| अशोक | बीजेपी

46| विक्रम सिंह| बीजेपी
47| बुधराम | बीजेपी
48| प्रदीप कुमार सैनी | कांग्रेस
49| मनु धनखड़ |बीजेपी
50| हरीश | निर्दलीय

51|संजय पारीक | बीजेपी
52| गोपाल शुक्ला | बीजेपी
53| इकबाल| निर्दलीय
54| राहुल जैदिया| कांग्रेस
55| सुरेंद्र बंसीवाल| निर्दलीय

56| मनोज सैनी | निर्दलीय
57| रोहन सैनी | बीजेपी
58| रेणु कुमारी | बीजेपी
59|नसीम बानो | कांग्रेस
60| जुबेर अली | कांग्रेस

19 नगरीय निकायों के परिणाम पर नजर

झुंझुनूं नगर परिषद के अलावा जिले की अन्य नगरपालिकाओं के वार्डों के परिणाम भी आज सामने आ गए। मतगणना पूरी होने के साथ जिले में नगर निकायों की नई तस्वीर साफ हो हुई।

Jhunjhunu News पर झुंझुनूं नगर परिषद सहित जिले की सभी 19 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों की वार्डवार जानकारी लगातार अपडेट की जाएगी। आप इस खबर को सेव कर सकते हैं और मतगणना के दौरान ताजा परिणाम देखने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।