CBSE 12th Result 2025: सीकर की बेटी ने कर दिया कमाल, 500 में से आए 499 Khushi Shekhawat

CBSE Board Result: CBSE ने 12वीं बोर्ड के नतीजे किए जारी कर दिए हैं। इस बार के परिणाम में 91.64 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं, जबकि 85.70 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 में सीकर जिले की खुशी शेखावत ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर राजस्थान का नाम रोशन किया है। खुशी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर 99.80% स्कोर किया और अखिल भारतीय स्तर पर सेकंड टॉपर बनीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

शामली की बेटी सावी जैन बनी सीबीएसई टॉपर



उत्तरप्रदेश: शामली की लाडली सावी जैन ने बढ़ाया अपने माता-पिता, अपने परिवार, अपने शहर, अपने प्रदेश का मान.. सीबीएसई में 12वीं क्लास में देश की टॉपर बनीं सावी.. पिता अंकित जैन के लिए गौरव के पल.. सावी ने 500 में से 499 नंबर हासिल किए..

CBSE Result 2025 : प्रिंस एकेडमी की Khushi Shekhawati खुशी शेखावत 499/500 (99.80%) अंकों के साथ ऑल इंडिया सेकंड टॉपर

टॉपर खुशी की मार्कशीट

सीबीएसई रिजल्ट-2025 में सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी की छात्रा खुशी शेखावत ने 500 में से 499 अंक हासिल कर 99.80 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंक हासिल की है। खुशी ने हिस्ट्री में 100/100, पॉलिटिकल साइंस में 100/100, ज्योग्राफी में 100/100, पेंटिंग में 100/100 एवं इंग्लिश में 99/100 अंक हासिल किए हैं।



खुशी ने कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की पूरी स्कूलिंग प्रिंस एकेडमी, सीकर में की है। खुशी के पिता दिलीप सिंह शेखावत भारतीय सेना रिटायर्ड है जबकि माता संजु कंवर गृहणी है।

कहां की रहने वाली है खुशी शेखावत

खुशी  मूलतः ढोलास, लक्ष्मणगढ़, सीकर की रहने वाली है एवं वर्तमान में परिवार सहित धोद रोड, सीकर पर रहते है।

क्या है खुशी का सपना?

खुशी का सपना है- IAS बनकर देश और समाज की सेवा करना. उन्होंने बताया कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं ताकि सिस्टम का हिस्सा बनकर आम लोगों की जिंदगी बेहतर बना सकें.

झुंझुनूं जिले की बेटी प्रकृति सारण ने 500 में से 495 अंक हासिल

झुंझुनूं : सीबीएसई रिजल्ट-2025 में डुंडलोद पब्लिक स्कूल सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा प्रकृति सारण ने 500 में से 495 अंक हासिल कर 99.00 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया लेवल पर छठी रैंक हासिल की है।