नकाबपोश युवकों ने किया दुकानदार का अपहरण
चिड़ावा: सूरजगढ़ मोड़ पर दुकानदार देव का किया अपहरण, कार में सवार होकर आए बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर किया अपहरण
देव की माता निर्मला के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे एक सफेद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी (नंबर RJ18CE5367) सूरजगढ़ की तरफ से आई, जिसमें पांच लोग सवार थे। उन्होंने देव को जबरन गाड़ी में डाला और लेकर चले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपहरणकर्ताओं में से तीन ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों के पास हथियार भी थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची चिड़ावा पुलिस, पुलिस ने घटना की जानकारी ले खंगालने शुरू किए सीसीटीवी कैमरे
जिले में करवाई गई विशेष नाकाबंदी भी, देव महाकाल तम्बाकू भंडार नाम से संचालित करता हैं दुकान
युवक देव यादव को पुलिस ने किया बरामद
अपहरणकर्ताओं ने युवक के साथ की बेरहमी से मारपीट की गई। पिटाई के बाद बेहोश होने पर चित्तोसा गांव के एक खेत में छोड़ गए। युवक को तत्काल लाया गया उप जिला अस्पताल जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण युवक को झुंझुनूं रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चाचा अनिल और 3-4 अन्य लोगों पर लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस मामले की गहनता से जांच व आरोपियों की तलाश में जुटी
